Ravi Shankar University released notification : वार्षिक परीक्षा को लेकर रविवि ने जारी किया आदेश, कब तक आवेदन कर सकेंगे परीक्षार्थी, पढ़े पूरी जानकारी…

# Admin | 15 Dec, 2023

Ravi Shankar University released notification : वार्षिक परीक्षा को लेकर रविवि ने जारी किया आदेश, कब तक आवेदन कर सकेंगे परीक्षार्थी, पढ़े पूरी जानकारी…

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय वार्षिक परीक्षा की तैयारियों में जुट गई है। इस साल आयोजित होने वाले वार्षिक परीक्षा के लिए आज 15 दिसंबर से परीक्षा फॉर्म परीक्षा भरे जाएंगे। इस संबंध में रविशंकर विश्वविद्यालय ने आदेश जारी कर दिया है।  

जारी आदेश के मुताबिक परीक्षार्थी 15 दिसंबर 2023 से 5 जनवरी 2024 तक पर फॉर्म भर सकेंगे। 6 से 13 जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरा जाएगा। बता दें कि नियमित परीक्षार्थियों के लिए 70 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। नियमित, अमहाविद्यालयीन, भूतपूर्व छात्र भर परीक्षा फॉर्म सकेंगे।

Banner