ROAD ACCIDENT : तेज रफ्तार ने ली मासूम की जान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम........

# Admin | 16 Dec, 2023

 मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोईदा अटल चौक के पास तेज रफ्तार कार ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को अपनी चपेट में लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है । आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद जाम समाप्त किया गया। घटना बोईदा गांव में हुई ।  

गौरांश कुमार पटेल नामक डेढ़ वर्षीय बालक को कुचलती हुई कार आगे चली गई । यह घटना लगभग सांय 4 बजे की है । हादसे के बाद आरोपी कार चालक को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह फरार हो गया और फिर कुछ देर बाद कार चालक ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर नाराज ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया।    

बच्चे की मौत के बाद नाराज लोगों द्वारा चक्का जाम किए जाने की सूचना मिलने पर हरदी पुलिस चौकी प्रभारी नितिन उपाध्याय सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और लोगो की समझाईश दी तब जाकर जाम ख़त्म किया गया।  

Banner