IED ब्लास्ट करने वाले चार नक्सलियों की हुई गिरफ्तारी......

# Admin | 16 Dec, 2023

बड़ी घटना को अंजाम देने की थी प्लानिंग.......

मिशन क्रांति न्यूज़ कांकेर। छत्तीसगढ़ में दो दिन पहले IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया वही अब खबर आ रही है कि IED ब्लास्ट को अंजाम देने वाले 4 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि परतापूर इलाके के जंगलों से इन नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है।  

जानकारी के अनुसार, नक्सली दल के एरिया कमेटी के सचिव दिनेश मोड़ियम, गंगालूर एलओएस कमाण्डर दुला कारम, गंगालूर एरिया आरपीसी कमलू पूनेम एवं 15-20 अन्य सशस्त्र माओवादियों के कोरमा-मुनगा के जंगलों में मौजूद हैं। सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं कोबरा 202, 210 की सयुंक्त टीम निकली थी।   

वहीं आज बीजपुर में भी पुलिस बल द्वारा आज सुबह लगभग 7.00 बजे कोरमा के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेढ़ में माओवादियों के अस्थाई कैम्प को ध्वस्त किया गया। कैंप से भारी मात्रा में विस्फोटक, दवाईयां, माओवादी वर्दी, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री, माओवादी साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुआ।  

 


 

Banner