School Timing Change : पड़ रही कड़ाके की ठंड, स्कूलों के टाइम टेबल में हुआ बदलाव, आदेश जारी......

# Admin | 16 Dec, 2023

School Timing Change : पड़ रही कड़ाके की ठंड, स्कूलों के टाइम टेबल में हुआ बदलाव, आदेश जारी......
 
मिशन क्रांति न्यूज़ जशपुर/मनेंद्रगढ़ -  मीचौंग चक्रवाती तूफान का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिला। वहीं छत्तीसगढ़ में भी इसका व्यापक असर रहा। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में लगातार तीन-चार दिनों तक हल्की एवं मध्यम बारिश हुई । हालांकि मीचौंग का असर अब खत्म हो गया है लेकिन इसके असर से कड़ाके की ठंड की शुरूआत हो गई है।

छत्तीसगढ़ में ठंड सितम ढा रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के दो जिलों में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्कूल के समय मे बदलाव किया गया है। 

इस संबंध में जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल और मनेंद्रगढ़ जिले के कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने  स्कूल के खुलने के समय को लेकर नया आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार दोनों जिलों में दो पालियों में संचालित होने वाली शालाओं की प्रथम पाली प्रातः 9:00 बजे से 12:30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 12ः45 बजे से शाम 4ः15 बजे तक सोमवार से शनिवॉर खुलेंगे। वहीं एक पाली में संचालित शालाएं सोमवार से शनिवार प्रातः 10:30 बजे से सायं 3:30 तक खुली रहेंगी।

Banner