राम विचार नेताम होंगे प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने दिलाई पद की शपथ.......

# Admin | 17 Dec, 2023

राम विचार नेताम होंगे प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने दिलाई पद की शपथ.......

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक राम विचार नेताम ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर (अस्थायी अध्यक्ष) पद की शपथ ली। नेताम को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शपथ दिलाई। 

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।  

19 दिसंबर से शुरू होगा शीतकालीन सत्र

बता दें कि ‘प्रोटेम स्पीकर' विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष होता है, जिसे नियमित स्पीकर (विधानसभा अध्यक्ष) की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए सीमित समय के लिए नियुक्त किया जाता है।  

छत्तीसगढ़ में 19 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू होगा. इसके पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम (Ramvichar Netam) को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर (Protem Speaker) बनाया गया है।  

 

Banner