CGBSE 10th, 12th Board Exam 2024 : जनवरी में होगी 10वीं /12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, मुख्य परीक्षा के लिए कब आएगी डेटशीट, पढ़े पूरी जानकारी.......

# Admin | 17 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक मार्च से संभावित है। समय सारिणी तैयार करने में माशिमं जुटा है। मुख्य परीक्षा से पहले जनवरी में प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर एक नोटिस जारी इसकी जानकारी दी। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 10वीं और 12वीं क्लास के प्रैक्टिकल एग्जाम 10 जनवरी से शुरू होंगे और 31 जनवरी 2024 तक चलेंगे। 

मुख्य परीक्षा के लिए 5 लाख 97 हजार से अधिक नियमित विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। 10वीं में 3,42,467 नियमित विद्यार्थी पंजीकृत हुए है। 12वीं में नियमित विद्यार्थियों की संख्या 2,54,850 पहुंची है। 13 हजार विद्यार्थी प्राइवेट रूप से परीक्षा देंगे। यह अनुमान इसलिए लगाया जा रहा हैं क्योंकि, शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 के लिए हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं मार्च में आयोजित की गई थी। इसी आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2024 में भी ऐसा ही होगा। इसके साथ ही 10वीं, 12वीं की एग्जाम की डेटशीट भी जल्द रिलीज कर दिया जाएगी। 


 

Banner