नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय......

# Admin | 18 Dec, 2023

नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह


मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में शामिल होने पहुँचे।  

आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में उद्बोधन

सम्मान समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा...

आज 18 दिसंबर है, परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी को उनकी जयंती पर नमन। उन्होंने समाज को मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया। आज हमारे समाज के लिए सौभाग्य की बात है कि जिस छत्तीसगढ़ में करीब 32 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की आबादी है, वहां सबकी अपेक्षा थी कि आदिवासी मुख्यमंत्री बने। हमारे आदिवासी समाज की उम्मीद को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरा किया है। आज पूरी दुनिया में हमारे देश का डंका बज रहा है, हमारे प्रधानमंत्री जी के कारण।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, विधायक श्री केदार कश्यप, श्री विक्रम उसेंडी, श्री कवासी लखमा, श्रीमती गोमती साय, श्री नीलकंठ टेकाम सहित अन्य विधायकगण और आदिवासी समाज के सदस्य उपस्थित हैं।  

Banner