छात्र की फंदे से लटकी मिली लाश, प्रयास आवासीय विद्यालय की घटना.......

# Admin | 18 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ जगदलपुर। जगदलपुर से लगे धुरगुडा के प्रयास आवासीय विद्यालय में आज सुबह 9वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया।  

छात्र सुबह उठा और बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही प्रयास विद्यालय के प्रबंधन ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद परिजन और पुलिस के समक्ष ही मृतक छात्र के शव को बाहर निकाला गया। मृतक छात्र के पिता ने बताया कि वह पड़ने लिखने में तेज था और हर समय पढ़ाई ही करता था। शायद अत्यधिक पढ़ाई और डिप्रेशन में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। वही पुलिस मर्ग कायम कर मामले कि जाँच कर रही है।    

Banner