जिले में तीन दिन में ही 112 कोरोना संक्रमित ◆ एहतियात व कडाइयों के बावजूद नही थम रहा संक्रमण

# Admin | 30 Jul, 2020 जिले में तीन दिन में ही 112 कोरोना संक्रमित ◆ एहतियात व कडाइयों के बावजूद नही थम रहा संक्रमण मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। जिले में तमाम एहतियात व कड़ाई के बावजूद कोरोना संक्रमण थम नही रहे हैं। प्रशासनिक आंकड़ो के अनुसार पिछले तीन दिन में ही बिलासपुर शहर में ही 16 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं पूरे जिले की बात करें तो तीन दिन मे ही 112 कोरोना पाजीटिव पकेस सामने आए हैं। संभाग में बिलासपुर जिल में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 654 हो गई है। बिलासपुर शहर से एक निजी अस्पताल के संचालक,जेल का एक सिपाही और एक पुलिसकर्मी शामिल है लहीं बाकी वे लोग हैं जो अपने ही किसी रिश्तेदार के संपर्क मे आए और कोरोना संक्रमित हो गए। लाकडाउन के 78 दिनों में जिले में संक्रमितों की संख्या 99 थी लेकिन सामुदायिक फैलाव के कारण कोरोना संक्रमितों की तादात दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। शहर के जेल लाइन मे ही 5 संक्रमित मिले। ऐसे में अब शहर सहित जिले के तमाम लोगों को कोरोना से छुटकारा पाने एहतियात बरतनी होगी। तभी कोरोना को हराया जा सकता है। जिले में इन नए मरीजों के साथ ही अब जिले में संक्रमितों की संख्या 654 हो गई है।
Banner