Chhattisgarh Police : 7 साल की बच्ची को मिली पुलिस विभाग में नौकरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सौपा नियुक्ति आदेश, पढ़े पूरी खबर...

# Admin | 21 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ दुर्ग।  छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में 7 साल की बच्ची को बाल आरक्षक बनाया गया है। इस बच्ची का नाम अंजली है जिसे पुलिस विभाग में नौकरी मिली है। बता दें कि बाल आरक्षक के रुप में भर्ती की गई बच्ची के पिता की असामयिक निधन के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। 

बता दें कि अंजनी भट्ट आज अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी, बच्ची को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बालक के सिर पर हाथ फेरा और उसे बताया कि अब आप भी पुलिस बन गए हो. उनके आत्मीय व्यवहार और अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए अंजनी के स्वजनों ने भी आभार जताया. वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत आरक्षक अतुल भट्ट के आकस्मिक निधन पर परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी और परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता में दुर्ग पुलिस से सहयोग प्रदान करने के लिए आश्वास्त किया ।  

अंजनी भट्ट की अनुकम्पा नियुक्ति का आदेश जारी होते ही परिवार ने ख़ुशी जाहिर की है. साथ ही दुर्ग पुलिस द्वारा सम्पूर्ण कार्यवाही जल्द कर नियुक्ति पत्र प्रदान करने पर आभार भी प्रकट किया है। 


  

Banner