कोरोना की एंट्री, मास्क की वापसी से डरे लोग, सरकार अलर्ट......

# Admin | 21 Dec, 2023

Corona कोरोना वायरस की वापसी ने एक बार फिर लोगों को डराना शुरू कर दिया है। इस डर के बीच मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और आइसोलेशन फिर से लौटने लगे हैं। चंडीगढ़ में तो मास्क की भी एंट्री हो गई है। लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी गई है। चंडीगढ़ में सरकार ने कई कदम उठाए हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखी गई है। पिछले 24 घंटों में 614 ताजा मामले दर्ज किए गए हैं। 

भारत में कोरोना वायरस ने लोगों को चपेट में लेना शुरू कर दिया है। कई राज्यों में कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 का संक्रमण का पता चला है। जो तेजी से फैल रहा है। अब गाजियाबाद जिले में भी एक मामला सामने आया है। 8 महीने बाद कोविड-19 ने गाजियाबाद में एंट्री मारी है। बीजेपी पार्षद अमित त्यागी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अमित त्यागी के परिवार के सदस्यों की भी कोरोना की जांच होगी।  

पहली बार केरल में कोरोना पाया गया था। बताया जा रहा कि पिछले 24 घंटे में केरल में तीन मौतें भी सामने आई हैं। जिससे कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 533321 हो गई है। 

अब देश में कोविड मामलों की संख्या 4.50 करोड़ हो गई है। नए कोरोनोवायरस सब-वेरिएंट JN.1 का पहला मामला केरल के तिरुवनंतपुरम की एक 79 वर्षीय महिला से लिए गए नमूने में पाया गया था। मौजूदा स्थिति में देश में कोविड के लगभग 2300 सक्रिय मामले हैं। यह उछाल कोविड जेएन.1 वेरिएंट के कारण है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। केरल, तमिलनाडु, गोवा और कर्नाटक में मामले हैं। 

 

Banner