नए साल के जश्न में सख्ती, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कठोर कार्रवाई 

# Admin | 21 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ भोपाल/इंदौर। राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में इस बार पुलिस नए साल के जश्न को लेकर अभी से सक्रिय हो गई है, पुलिस ने इस बार साल नए साल के जश्न में हुड़दंग मचाने वाले लोगो पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है इसके साथ ही पब, बार और रेस्टोरेंट मालिकों के साथ बैठक कर उन्हें नए साल के जश्न के आयोजन को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है ।  

उन्हें हिदायत दी गई है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी की रात को होने वाले आयोजन में किन-किन बातों का ध्यान रखना है. इसके साथ ही सभी शहरों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से एवं जगह-जगह पर चेकिंग पॉइंट लगाकर लोगों की जांच की जाएगी और ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों पर भी पुलिस की सख्ती रहेगी. इसके अलावा होटल, बार, रेस्टोरेंट, पब आदि को रात को 12:00 बजे तक बंद करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं ।   

दरअसल हर साल नए साल के जश्न के मौके पर कई तरह के हादसे दुर्घटनाएं एवं लड़ाई झगड़े के मामले देखने को मिलते हैं, इसके साथ ही देर रात शराब पीकर वाहन चलाने वालों के कारण कई सड़क दुर्घटनाएं घटित होती है, इन सभी को देखते हुए राजधानी सहित पूरे प्रदेश में पुलिस ने इस साल नए साल के जश्न में सख्ती करने का निर्णय लिया है। 

नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई

राजधानी भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी ने बताया कि "प्रदेश और राजधानी में होने वाले नए साल के जश्न को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है. पूरे प्रदेश में 31 दिसंबर और 1 जनवरी की रात को होने वाले आयोजनों को लेकर पब, बार एवं बार व रेस्टोरेंट मालिकों के अलावा जिन जगहों पर भी नए साल के जश्न को मनाने की तैयारी की जा रही है उन सभी के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए गया है कि हर हालत में उनके प्रतिष्ठानों को उन्हें रात को 12:00 तक बंद कर 12:15 तक पार्किंग स्थल खाली करना अनिवार्य होगा। 

इसके अलावा नए साल के जश्न में शामिल होने वाले नाबालिगों के भी प्रवेश पर रोक लगा दी है. बार, पब मलिक और उनके स्टाफ को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी नाबालिक उनके यहां आयोजित होने वाले जश्न में शामिल न हो. इसके साथ ही किसी प्रकार के मादक द्रव्य इत्यादि के प्रयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा. 31 दिसंबर की देर शाम से ही पुलिस द्वारा सभी जगह पर चेकिंग पॉइंट लगाए जाएंगे, इसके साथ ही आने जाने वाले लोगों के वाहनों की जांच की जाएगी और शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी । 

Banner