छत्तीसगढ़ में भी हुई कोरोना की एंट्री,  मिला नए वेरिएंट जेएन.1 का मरीज, राज्य में अलर्ट जारी.........

# Admin | 22 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट जेएन.1 की एंट्री हो चुकी है। न्यायधानी बिलासपुर में  एक 49 साल का शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वैरिएंट जांच के लिए सैंपल रायपुर भेजा गया है। आरटीपीसीआर जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। 

देश में पांच सप्ताह से कोरोना संक्रमित मरीजों में जेएन.1 पाया जा रहा है। बीते एक सप्ताह में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए आए मरीजों के सभी सैंपल में नया वेरिएंट मिला है। जो 40 से अधिक देशों में संक्रमण बढ़ा रहा है। देश के 11 राज्यों में कोरोना बढ़ रहा है।  

 स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन

बढ़ते खतरे और नए साल की पार्टियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और कलेक्टर की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है. कलेक्टर के आदेश में इसका सख्ती से पाल करने के निर्देश दिए गए हैं. इसमें कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में नए वैरिएंट की पहचान नहीं हुई है. लेकिन. हमें सतर्क रहना है। 
 

Banner