गांजा खपाने के फिराक में दो युवक पकड़ाए  ◆ जांजगीर चाम्पा से बिलासपुर लेकर आ रहे थे सात किलो गांजा

# Admin | 31 Jul, 2020

गांजा खपाने के फिराक में दो युवक पकड़ाए 

जांजगीर चाम्पा से बिलासपुर लेकर आ रहे थे सात किलो गांजा

मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। जांजगीर-चाम्पा से गांजा लेकर बिलासपुर आ रहे दो युवको को मस्तुरी पुलिस ने सात किलो गांजे के साथ पकड़ा।

पुलिस के अनुसार मुलमुला परसदा गुड़ीपारा निवासी विक्रम और उर्फ टिंकू पिता लक्ष्मीप्रसाद चंद्राकर (38) से 4 किलो गांजा और अकलतरा परसाही निवासी अजय कुमार पिता साहेबलाल रत्नाकर (36) को 3 किलो गांजे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक जांजगीर चाम्पा से गांजा लाकर बिलासपुर शहर में खपा रहे हैं। दोनों युवक के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Banner