दूसरे की नकल की बजाय खुद की विशिष्ट पहचान बनाइये : दिनेश शर्मा

# Admin | 28 Dec, 2023

दूसरे की नकल की बजाय खुद की विशिष्ट पहचान बनाइये : दिनेश शर्मा

🔷 किरीत में वन्देमातरम स्कूल के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन।

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर - चाम्पा। वन्देमातरम हायर सेकंडरी स्कूल द्वारा किरीत में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का 28 दिसंबर को समापन हुआ, समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं अध्यक्षता वन्दे मातरम स्कूल् के प्राचार्य धनेश मिश्रा ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में "मिशन क्रांति न्यूज़" के संपादक डायमंड शुक्ला, नवागढ़ के विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, वरिष्ठ पत्रकार बसंत पवार, दिलदार खान एवं गोविन्द केशरवानी शामिल हुए।

समापन समारोह के मुख्य अभ्यागत दिनेश शर्मा ने शिविरार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में समय का विशेष महत्व है, छात्रों के लिए अलग अलग कालखंड में अलग अलग कार्यो का विभाजन किया गया रहता है, जिसमें बौद्धिक परिचर्चा से लेकर स्वछता और नशामुक्ति अभियांन पर जोर दिया जाता है,, सेवा की भावना लिए शिविर में शिविरार्थी को अनुशासन की शिक्षा राष्ट्रीय सेवा योजना के शिवर के माध्यम से दी जाती है यह छात्रों के लिए सुनहरा अवसर रहता है जब शिविर मे कई तरह की गतिविधिया सीखने को मिलती है। श्री शर्मा ने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श एवं युवा प्रेरणा स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है, स्वामी विवेकानंद जी 39 वर्ष 5 महीना एवं 24 दिन तक जीवित रहे लेकिन अल्प अवधि में भी उन्होंने युवा और समाज को नई दिशा प्रदान की। आज वे युवाओं के प्रेरणाश्रोत माने जाते है जिनहे देश मे ही नही अपितु पूरे विश्व में पूजनीय है, श्री शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा के "लोगो" में जो आठ कडी है वे दिन और रात के के आठ प्रहर हैँ जो जीवन जीने की शैली अर्थात समय के अनुसार कार्य का विभाजन करता है व्यक्ति को समय का सदुपयोग करना चाहिए, उन्होंने छात्रों को कहा आप किसी अन्य् की नकल करने के बजाय खुद को विशिष्ट बनाइए, क्योंकि सबकी अपनी विशिष्ट पहचान है तभी तो सबके अंगूठे का निशान अलग अलग है मतलब भगवान ने सबको एक विशिष्ट पहचान दी है जिसे समझना जरूरी है और जीवन पथ पर लक्ष्य को प्राप्त करने सतत आगे बढ़ना है। मिशन क्रांति न्यूज़ के संपादक डायमंड शुक्ला ने कहा कि शिक्षा के साथ जीवन में अगर कुछ और सीखना है तो राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर सबसे बेहतर विकल्प है जिसमे सामुदायिक सेवा जैसी गतिविधिया शामिल है, श्री शुक्ला ने छात्रों से कहा कि आप अपने माता- पिता के सपनो को साकार् करें, जिस उद्देश्य से वे आपको शिक्षा दिलाने स्कूल में दाखिला कराये है उनकी उम्मीदों पर खरा उतरे और एक शिक्षित, सभ्य और सस्कारी इंसान के रूप में आपकी अलग पहचान हो, साथ ही समाज और राष्ट्र के उत्थान में आप महती भूमिका निभाये, विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय लहरे ने कहा कि नशमुक्त समाज के लिए शिक्षित युवाओं को आगे आना होगा, वर्तमान परिवेश में नशा लोगो के जीवन को नष्ट कर रहा है, श्री लहरे ने नशा उन्मूलन पर जोर दिया, साथ ही उन्होंने स्वछता पर छात्रों को ध्यान देने की बात कही, कार्यक्रम का संचालन वन्देमातरम स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राकेश मिश्रा ने की एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वन्देमातरम स्कूल के प्राचार्य धनेश मिश्रा ने की। समापन के बाद किरीत् के स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

Banner