राजेश्री महन्त रामसुंदर दास जी के ग्राम कोरबी पहुुंचने पर भव्य स्वागत

# Admin | 17 Mar, 2021

राजेश्री महन्त रामसुंदर दास जी के ग्राम कोरबी पहुुंचने पर भव्य स्वागत

◆  ग्रामीणों का बाजे-गाजे के साथ किया स्वागत।

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के संस्कारधानी शिवरीनारायण नगर में स्थित श्री शिवरीनारायण मठ का ग्राम कोरबी विकास खण्ड बलौदा जिला जांजगीर चांपा में मठ के द्वारा विशाल बाड़ा का निर्माण कराया गया है।

जहाँ ग्रामवासियों द्वारा सामाजिक ,धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है बाड़ा परिसर में ही भव्य श्री हनुमानजी के लिए मंदिर का निर्माण कराया गया है राजेश्री महन्त जी के कोरबी पहुँचने पर ग्रामवासियों द्वारा बाजे गाजे के साथ स्वागत किया गया हरि संकीर्तन करते हुए ग्रामीण नर नारियों द्वारा शोभायात्रा के साथ बाड़ा तक ले जाया गया जहाँ राजेश्री महन्त जी ने श्री हनुमानजी का विशेष पूजा अर्चना किये।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ग्रामवासियों को राजेश्री महन्त जी ने सम्बोधित किया।

 कार्यक्रम में श्री शिवरीनारायण मठ के मुख्तियार सुखराम दास जी, रामतीरथ दास जी,राघवेंन्द्र सिंह, जनपद पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि कन्हैया राठौर, मंजु सिंह, मणिकांत अग्रवाल, संदीप साहू,बाबा कमलेश सिंह, देवालाल सोनी, सुभाष यादव, पूरण सोनी, सुमेन्द्र राम यादव पंच सरपंच जनपद सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Banner