प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 8 लाख रूपये की राशि मंजूर.......

# Admin | 06 Jan, 2024

प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 8 लाख रूपये की राशि मंजूर.......

 

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरिया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस के लिए 8 लाख रूपये की राशि मंजूर दी है। तहसील बैकुण्ठपुर के ग्राम मदनपुर के फत्ते सिंह की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस श्री भीम सिंह एवं ग्राम बडेसाल्ही के रतुराम की पानी डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस श्री सोमार साय के लिए क्रमशः 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई हैैं।

Banner