श्रद्धांजलि सभा में पहुँचे राजेश्री महन्त

# Admin | 17 Mar, 2021

श्रद्धांजलि सभा में पहुँचे राजेश्री महन्त

 मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। ग्राम बिर्रा विकास खण्ड बम्हनीडीह जिला जांजगीर चांपा के प्रतिष्ठित नागरिक ,वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी पं त्रियुगी कुमार दूबे जी का विगत दिनों निधन हो गया जिनकी श्रद्धांजलि सभा में श्री दूधाधारी मठ,श्री शिवरीनारायण मठ के पीठाधीश्वर एवं छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज बिर्रा पहुँचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करके श्री दूबे जी का कृतित्त्व एवं व्यक्त्वि को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किये। इस अवसर पर पं गिरजा दूबे जी, शैल त्रिवेदी जी, पं गीताराम तिवारी जी, जितेन्द्र पाण्डेय जी, रामखिलावन तिवारी जी ,दुर्गेश्वर तिवारी, रामतीरथ दास जी,मनोज तिवारी जी सहित शोकसंतप्त परिवारजन उपस्थित रहे।

Banner