अखिल भारतीय ब्रिज खेल टूर्नामेंट रायपुर में 9 से जनवरी से........ 

# Admin | 07 Jan, 2024

🔷 छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज कर रही टूर्नामेंट की मेजबानी।

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर।अखिल भारतीय ब्रिज टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज ने 9 से 11 जनवरी तक रायपुर में किया है। तीन दिवसीय इस ब्रिज खेल स्पर्धा में अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड के अधीन आने वाले कई राज्य के खिलाड़ी शामिल होंगे। इसका उद्घाटन 9 जनवरी को सुबह 10 बजे एम्स के सामने होटल गगन पैलेस में किया जाएगा। 

उद्घाटन समारोह में पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री मनोज खरे एवं जनरेशन कंपनी के श्री एसके कटियार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक एवं केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव श्री एमएस चौहान ने बताया कि अभी तक छह राज्यों के लगभग 30 खिलाड़ियों के इसमें शामिल होने की सहमति प्राप्त हो गई है।  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद द्वारा पहले भी राष्ट्रीय स्तर खेल स्पर्धा का सफल आयोजन किया गया है। सभी खिलाड़ियों के रूकने की व्यवस्था कर ली गई है। स्पर्धा का समापन 11 जनवरी को दोपहर 3 बजे होगा।
 

Banner