धमतरी में दुर्घटना: घायल बच्चों और ड्राइवर को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया.........

# Admin | 09 Jan, 2024

धमतरी में दुर्घटना: घायल बच्चों और ड्राइवर को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया.........

मिशन क्रांति न्यूज़ धमतरी। जिले के नगरी-सिहावा रोड में सड़क दुर्घटना हुआ है। यहां स्कूल बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल बस में सवार बच्चों में से आधा दर्जन बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 8 बजे नगरी-सिहावा रोड पर नगरी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने विद्याकुंज स्कूल के स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी। वहीं दूसरी ओर से तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करते हुए आई और दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन बच्चे और बस के ड्राइवर घायल हो गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है, सभी की स्थिति सामान्य।

Banner