शहीद दिवस पर राष्ट्रवीरों का पुण्य स्मरण

# Admin | 23 Mar, 2021

 शहीद दिवस पर राष्ट्रवीरों का पुण्य स्मरण

◆  एकात्म सोयायटी ने बलिदानियों के प्रति जताई कृतज्ञता।

◆ अमर शहीद रामकुमार कश्यप के गृह ग्राम महन्त में वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित।

मिशन क्रांति न्यूज.जांजगीर-चाम्पा।  एकात्म सोसायटी जांजगीर द्वारा 23 मार्च 'शहीद दिवस' के अवसर पर ग्राम महन्त में शहीद रामकुमार कश्यप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रवीरों का पुण्य स्मरण किया गया।

देश की आजादी की  खातिर हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीद भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव के बलिदान दिवस को 'शहीद दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जांजगीर की सामाजिक संस्था एकात्म सोसायटी द्वारा अमर शहीद रामकुमार कश्यप के जन्म स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में आजादी के पूर्व और बाद में देश के लिए आत्मोसर्ग करने वाले हुतात्माओं का पुण्य स्मरण करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की गई । इस दौरान नक्सली हमले शहीद रामकुमार कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके परिजनों से भेंट किया गया ।

कार्यक्रम में शहीद रामकुमार कश्यप के पिता भूषण लाल कश्यप ,एकात्म सोयायटी के संयोजक प्रशांत सिंह ठाकुर,जितेंद्र देवांगन, अभिमन्यु राठौर, राहुल सेन, सुदीप उपाध्याय,रवि शंकर कश्यप,पंकज श्रीवास ,परमानन्द कश्यप ,महारथी कश्यप, लक्ष्मण कश्यप,राजवाड़ा कश्यप,शांति लाल कश्यप,केशव कश्यप एवं ग्राम वासी उपस्थित थे। 

Banner