बलौदा - साप्ताहिक बाजार से वापस लौट रहे सोना चांदी व्यवसायी से लूट।

# Admin | 24 Mar, 2021

बलौदा - साप्ताहिक बाजार से वापस लौट रहे सोना चांदी व्यवसायी से लूट

◆ करीब 4 लाख 30हजार से भी अधिक के जेवर लूटकर फरार हो गए आरोपी।

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। बलौदा - साप्ताहिक बाजार से वापस लौट रहे सोना चांदी व्यवसायी से बाईक सवार तीन आरोपी जेवरात लूटकर फरार हो गए। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बलौदा निवासी लखनलाल सोनी पिता छोटेलाल अपने साथी राहुल सोनी पिता विजेंद्र सोनी के साथ अपने स्वयं के मोटर साइकिल प्लेटिना सी जी 11 ए यु 2137 से शाम 6:30 बजे खैजा बाजार से सोने चाँदी की बिक्री कर वापस लौट रहा था ।प्रार्थी ने बताया कि एक पल्सर बिना नम्बर की गाड़ी में सवार तीन लोग प्रार्थी को आगे पीछे से रेकी कर साथ साथ चल रहे थे ग्राम डोंगरी के पहले काठा पाली जाने के रास्ते के पास पुलिया किनारे संचालित दुकान पर तीनो व्यक्ति रुके थे प्रार्थी वहां से आगे निकला था कि शरई श्रृंगार के मोड़ पर पल्सर बाइक की लाइट बन्द कर चलती गाड़ी में व्यवसायी के सोने चांदी 7किलो पांच सौ ग्राम चांदी ,30 ग्राम सोना और नगद 15000 हजार सहित खाता आदि से भरा थैला को लूट कर भाग निकले ।इस दौरान चलती गाड़ी में छीना झपटी में लखनलाल और उसके सहयोगी गिर गए ।लखनलाल को हाथ और पैर में चोट आई है वही राहुल सोनी के भी हाथ पैर और सिर में चोट आई है जिन्हें डॉक्टरी मुलाहिजा और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे है।प्रार्थी की रिपोर्ट पर बलौदा थाने इंचार्ज ओमप्रकाश कुर्रे तत्काल चारो तरफ नाके बन्दी करवा कर घटना स्थल को मुआयना के लिए गए ।समाचार लिखे जाने तक लुटेरों को खोजबीन जारी है।

Banner