फोटो स्टूडियो संचालक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

# Admin | 25 Mar, 2021

फोटो स्टूडियो संचालक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। अपने बाइक से दुकान से घर जा रहे युवक को अज्ञ्ञात वाहन ने ठोकर मार दी और चालक फरार हो गया। सड़क हादसे में घटना स्थल पर  ही युवक की  मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार चुनेश्वर पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी ढोरला जो जनपद पंचायत बलौदा के सामने फोटो स्टूडियो का संचालन करता है प्रति दिन की भांति अपनी दुकान बंद करने के बाद वह अपनी मोटर साईकिल पेंशन प्रो में अपने निवास ढोरला जा रहा था । चारापारा मोड़ के पास ढोरला जाने वाला रास्ते मे बर पेड़ के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना हो गया जिसमें चुनेश्वर पटेल के सिर में गंभीर चोट आई थी। ऐसा आशंका लगाई जा रही है , कोई अज्ञात वाहन की ठोकर से वह गिर कर चोटिल हो गया होगा । वह वही चोटिल अवस्था मे वैसी पडा रहा उसी बीच ग्राम ढोरला के अन्य लोग बलौदा से अपनी काम कर के गांव जा रहे थे ।तो उन्होंने देखा कि कोई आदमी चोटिल होकर गिरा पडा है गांव के अन्य लोगो ने नजदीक जाकर देखा तो गांव के ही चुनेश्वर पटेल के रूप में उसकी पहचान हुई, तब लोगो ने उसके परिजन को फोन से इसकी सूचना दिया ।जहां तत्काल उसके परिजन और लोगो के द्वारा उसे समुदायिक स्वस्थ केंद्र बलौदा लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित किया ।जिसकी सूचना बलौदा पुलिस को दी गई। बलौदा पुलिस सामुदायिक स्वस्थ केंद्र बलौदा में शव का पंचनामा कर कल सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Banner