अभिमन्यु बने आईटी प्रकोष्ठ  रायपुर संभाग के प्रभारी

# Admin | 31 Mar, 2021

अभिमन्यु बने आईटी प्रकोष्ठ  रायपुर संभाग के प्रभारी

मिशन क्रांति न्यूज जांजगीर - चाम्पा। भारतीय जनता पार्टी आईटी प्रकोष्ठ के संभाग व जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई। जिसमे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिमन्यु राठौर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है ।

आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी दीपक म्हस्के ने प्रदेश के सभी पाँच संभाग के प्रभारियों एवं जिला प्रभारियों की घोषणा की प्रभारियों में जांजगीर चाम्पा जिले के संयोजक रहे अभिमन्यु राठौर को आईटी प्रकोष्ठ (सोशल मीडिया) का रायपुर संभाग का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें प्रदेश की राजधानी रायपुर शहर एवं रायपुर ग्रामीण जिले का भी प्रभारी बनाया गया है। संभाग प्रभारी बनने पश्चात अभिमन्यु राठौर ने कहा कि पार्टी के द्वारा दिये गए इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व का बहुत बहुत आभार आगे पार्टी के दिशा निर्देश पर काम करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी के गतिविधियों को पहुँचाने तत्पर रहूंगा। इस नियुक्ति पर प्रशांत सिंह ठाकुर भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के सदस्य, अनुराग तिवारी पूर्व एल्डरमैन, जितेंद्र देवांगन प्रदेश मंत्री भाजयुमो, राहुल सेन प्रांतीय सदस्य सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा, पंकज अग्रवाल, सुदीप उपाध्याय, प्रकाश कहरा, सोमा राठौर, हेमन्त पैगवार, मयंक परमहंस, प्रियांश अग्रवाल सहित आईटी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

Banner