अनुकंपा की मांग पूरी, 50 लाख बीमा कव्हर की मांग पर शीघ्र निर्णय ले सरकार*

# Admin | 19 May, 2021

अनुकंपा की मांग पूरी,50 लाख बीमा कव्हर की मांग पर शीघ्र निर्णय ले सरकार

"◆ परिवार की सुरक्षा हेतु शीघ्र लागू हो पुरानी पेंशन

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर चाम्पा। कोरोना काल मे फ्रंट लाइन वर्कर का काम करते हुए शिक्षा विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी और उनके परिवार जन कोरोना महामारी से संक्रमित होकर जिले में लगभग सैकड़ो की संख्या में मौत के गाल में समा चुके है।जिन्हें विभाग में अनुकम्पा की पात्रता है। अनुकंपा नियुक्ति में तृतीय श्रेणी के पदों पर पूर्व में 10 प्रतिशत की बाध्यता थी।जिसके कारण पूर्व से भी विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति के अनेक प्रकरण लंबित है। छत्ती०शासन द्वारा मंगलवार को कैबिनेट बैठक में इस बंधन को एक वर्ष के लिया शिथिल किया है। जो स्वागत योग्य निर्णय है।।इससे कोरोना काल मे मृत हुआ कर्मचारियों के परिवार को जल्द राहत मिलेगी ऐसी उम्मीद है।

छग०शालेय शिक्षक संघ द्वारा जिले एवं प्रान्त स्तर पर विभागीय अधिकारी को ज्ञापन शोशल मीडिया प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कोरोना काल मे मृत शिक्षकों के परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति देने के संबंध में 10 प्रतिशत की सीमा को शिथिल कर तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों में नियुक्ति हेतु मांग की थी। जो नियमो में शिथिलता के कारण जल्द पूर्ण होगी। प्रांतीय अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र दुबे जी द्वारा इसे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के द्वारा भी जोर शोर से मांग किया गया। जिसमे सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी हामी भरी थी। जिसे कैविनेट की निर्णय से पूर्ण होता दिख रहा। छ० ग०शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने इस निर्णय के लिए शिक्षकों की ओर से राज्य शाशन का धन्यवाद ज्ञापित कर कोरोना वॉरियर्स का दर्जा देकर 50 लाख का विमा सहित पुराने पेंशन की लंबित मांग पूर्ण करने की मांग की है। संघ समस्त विभाग प्रमुख सेआग्रह करता है कि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार से अनुकम्पा नियुक्ति हेतु आवेदन पूर्ण कराकर अनुशंषा सहित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर और सक्ति में भेजे। जिससे जल्द से जल्द अनुकम्पा की कार्यवाही पूर्ण हो सके।

 छ० ग० शालेय शिक्षक संघ के सक्ति जिला अध्यक्ष बुधेश्वर शर्मा जिला सचिव योगेन्द्र शुक्ला आर० के० सिंह सुरेश जायसवाल प्रदीप सिंह चंदेल दीपक यादव शैलेश दुबे परेश सिंह शंकर यादव सतीश स्वर्णकार धनंजय शुक्ला योगेश पांडेय चक्रपाल तिवारी संतोष तिवारी संजीव सिंह अमृत लाल साहू नीलू शर्मा ममता सिंह शोभना बघेल अशोक पांडेय संजय दुबे अशोक तिवारी मनोज साहू खेमलाल दिनकर लक्ष्मीनारायण पांडेय जीवनलाल यादव विमल किशोर दुबे गोकुल जायसवाल चंद्रशेखर तिवारी लक्ष्मण पाटिये शिवधन शुक्ला कमलेश साहू राजेश तिवारी लक्ष्मी नारायण डड़सेना मनबोध पटेल अरुण शर्मा संजय राठौर लक्ष्मी देवांगन सत्यप्रकाश तिवारी सीताराम साहू कृष्ण कुमार कश्यप रुद्र तिवारी विमलेश पांडेय रामनरेश अजगळे घनश्याम चंद्रा मायाराम शतरंज घनश्याम चंद्र सुरेश पटेल रमेश पटेल कृष्णा यादव अरविंद दुबे केशव साहू राजकुमार साहू रामगोपाल मिश्रा भुवनेश्वर चंद्रा बलराम लहरे अनिल टंडन विजेंद्र चतुर्वेदी सहित सभी ने शाशन के निर्णय पर आभार ब्यक्त कर 50 लाख की विमा कव्हर करने हेतु भूतलक्षी प्रभाव से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।

Banner