कलेक्टर साहब को नहीं पता,,,जिले में कितने गांव ! वर्चुअल मिटिंग में पीएम मोदी को दिया गलत जवाब।

# Admin | 20 May, 2021

कलेक्टर साहब को नहीं पता,,,जिले में कितने गांव ! वर्चुअल मिटिंग में पीएम मोदी को दिया गलत जवाब।

◆ कोरोना मुक्त गांवों से पूरी तरह बेखबर ,निरूत्तर हुए कलेक्टर।

डायमंड शुक्ला

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर - चाम्पा।

जांजगीर-चाम्पा जिले के कलेक्टर पर शहरीकरण का ऐसा नशा छाया कि गावों से पूरी तरह ही बेखबर हो गए। साहब को यह तक पता कि जिस जिले में वे कलेक्टरगीरी कर रहे हैं वहां कुल कितने गांवों है,,गांवों की संख्या क्या है, ऐसे में देश के प्रधानमंत्री को गांवों की गलत जानकारी देने से भी परहेज नहीं किए। ऐसे में पीएम मोदी को ही कलेक्टर यशवंत कुमार को गावों को कोरोना संक्रमण से रोकने विकल्प सुझाया गया। कुछ अन्य सवालों के जवाब पर कलेक्टर निरूत्तर हो गए। ऐसे में कोरोना को लेकर सरकार के आदेशानुसार कलेक्टर किस तरह अपनी जिम्मेदारीयों का निर्वहन कर रहे होंगें,इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

 यह बताना लाजमी होगा कि पीएम मोदी ने छग के पांच जिलों के कलेक्टर से वर्चुअल मीटिंग के जरिए कोरोना संक्रमण की रोकथाम की समीक्षा करने कलेक्टर से विडियो कांन्फ्रेसिंग के जरिए रूबरू होकर सवालात किए ,,इसी परिपेक्ष्य में सबसे.पहले जांजगीर कलेक्टर से सवाल करते हुए पीएम मोदी ने गावों में कोरोना संक्रमण के हालात जानने गावों की संख्या को लेकर जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर से सवाल किए, जिसके जवाब में कलेक्टर यशवंत कुमार ने गावों की संख्या 1400 बताए तो,कभी 700 ,कोरोना मुक्त गांवों की चर्चा पर कलेक्टर निरूत्तर हो गए। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कलेक्टर को कोरोना के रोकथाम व अन्य विकल्प सूझाए। ऐसे में जिले में कोरोना को लेकर कलेक्टर की सजगता सहज ही समझा जा सकता है। शासन के निर्देशानुसार लॉाकडाऊन बढ़ाने में कोई कसर तो नहीं छोड़ा,लेकिन मैदानी स्तर पर तैयारी शून्य रही, वहीं उन्होंने कागजी आंकड़े भी सही नहीं होने का खुद-बखुद खुलासा कर दिया। अब ऐसे साहबजादों के भरोसे जिले में कोरोना की जंग जितना,कितना मुश्किल है इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकते हैं...बहरहाल कलेक्टर द्वारा पीएम मोदी को गलत जवाब लिए जाने व कुछ सवालों पर निरूत्तर होने पर कलेक्टर की खूब किरकिरी हो रही है,पर शायद कलेक्टर इसी बात से खुश हो रहे हैं कि पीएम मोदी से उनकी.विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए बात हुई। ◆ कोरोना मुक्त गांव की भी नहीं दे पाए सही जानकारी...।।

Banner