महिला के घर जाकर टोनही के नाम पर प्रताड़ित करने वाले पांच आरोपियों को जेल

# Admin | 24 Jun, 2021

महिला के घर जाकर टोनही के नाम पर प्रताड़ित करने वाले पांच आरोपियों को जेल

◆ मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसी का। 

मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर-चाम्पा। महिला के घर जाकर टोनही के नाम पर गाली-गलौच कर प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उक्त पांचों आरोपियों को  न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसी का है।

नवागढ़ पुलिस के अनुसार प्रार्थीया कमला बाई कश्यप पति रामगुलाल कश्यप उम्र 65 साल साकिन तुलसी 23 अप्रैल 2021 को नवागढ़ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शत्रुहन कश्यप पिता राधेश्याम कश्यप उम्र 50 साल , श्रीमति जगेश्वरी कश्यप पति शत्रुहन कश्यप उम्र 46 साल , श्रीमति सविता कश्यप पति संतोष कश्यप उम्र 40 साल , श्रीमति मुगेश्वरी बाई कश्यप पति रामशरण कश्यप उम्र 35 साल , कैलाश उर्फ गोलू कश्यप पिता शत्रुहन कश्यप उम्र 22 साल सभी तुलसी निवासी हैं और पांचों ने घर के पास जादू टोना करने का आरोप लगाते हुए टोनही कहकर गाली-गुफ्तार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थिया ने बताया कि टोनही के नाम पर उन्हें प्रताडित किया गया। महिला की रिपोर्ट पर 19 जून 2021 को आरोपीयो के खिलाफ थाना नवागढ में धारा 294,506,34 भादवि एवं 4,5 , टोनही प्रताडना अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के द्वारा प्रकरण मे तत्काल कार्यवाही के दिशा निर्देश पर एसडीओपी जांजगीर श्रीमति दिनेश्वरी नंद कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेश सिह राठौर के नेतृत्व में निर्देशो का पालन करते हुए आरोपी शत्रुहन कश्यप पिता राधेश्याम कश्यप उम्र 50 साल , श्रीमति जगेश्वरी कश्यप पति शत्रुहन कश्यप उम्र 46 साल ,श्रीमती सविता कश्यप पति संतोष कश्यप उम्र 40 साल , श्रीमती मुगेश्वरी बाई कश्यप पति रामशरण कश्यप उम्र 35 साल ,कैलाश उर्फ गोलू कश्यप पिता शत्रुहन कश्यप उम्र 22 साल सभी साकिनान तुलसी थाना नवागढ़ को 23 जून 2021 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

Banner