स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन अब पोला के स्थान पर जिला स्थापना दिवस पर 10 फरवरी को स्थानीय अवकाश घोषित.....

# Admin | 08 Feb, 2024

 स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन अब पोला के स्थान पर जिला स्थापना दिवस पर 10 फरवरी को स्थानीय अवकाश घोषित.....

मिशन क्रांति न्यूज़ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए अब पोला के स्थान पर जिला स्थापना दिवस पर 10 फरवरी को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह संशोधन छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना 30 मार्च 1999 में विहित शाक्तियों का प्रयोग करते हुए किया गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के लिये वर्ष 2024 में तीन पर्वों-त्यौहारों पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इनमें 11 अक्टूबर शुक्रवार को महाअष्टमी-महानवमी, 1 नवंबर शुक्रवार को गोवर्धन पूजा और अब 2 सितंबर 24 को पोला पर स्थानीय अवकाश को संशोधित करते हुए पोला के स्थान पर 10 फरवरी को जिला स्थापना दिवस के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

Banner