गीतकार आजाद के लिखे छत्तीसगढ़ी गाना का बेसब्री से इंतजार 

# Admin | 14 Jul, 2021

गीतकार आजाद के लिखे छत्तीसगढ़ी गाना का बेसब्री से इंतजार 

◆  17 जुलाई की शाम होगा रिलीज।

मिशन क्रांति न्ययूज. रायपुर। छत्तीसगढ़ फ़िल्म इंडस्ट्रीज 'छालीवुड' में अब बहुत एलबम गीत बनाए फिल्माए जा रहे है इसी क्रम में यूट्यूब चैनल स्मार्ट सिनेमा द्वारा एक नया एलबम गीत की तैयारी चल रही है जिसके गीतकार है पत्रकार सुधीर आज़ाद तम्बोली। जिसकी रिकार्डिंग राजधानी के मंडल म्यूजिक रिकार्डिंग स्टूडियो में शनिवार को पूरी हुई।

सुधीर आज़ाद द्वारा लिखे गीत को आवाज दिया है महासमुंद के लक्ष्मण जगत ने व संगीत पुष्पेंद्र व सौरभ ने तैयार किया है।मंडल म्यूजिक के उत्तम व विष्णु मंडल ने गीत-संगीत की बारीकियों से इस गीत पर काम किया है। स्मार्ट सिनेमा पत्रिका,यूट्यूब चैनल के संपादक पीएलएन लकी ने नए गीत के बारे में बताया कि गाना 17 जुलाई को शाम को रिलीज किया जाएगा संभव हो सका तो वीडियो भी 17 जुलाई को ही रिलीज किया जाएगा। सुधीर आज़ाद अपने लिखे गीत को लेकर बेहद उत्साहित है।उन्होंने कहा कि गीत लिखने का पहला प्रयास था जो स्वर और संगीत के साथ लोगो को सुनने मिलेगा। मेरे लिखे गीत को सुनकर लोगो की प्रतिक्रिया कैसी होगी अब यही सोच रहा हूं उम्मीद है लोग मेरे पहले प्रयास को जरूर सराहेंगे बाकी तो गाना रिलीज होने के बाद पता चलेगा कि परिणाम क्या होगा।

Banner