लोहे से भरा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत.....

# Admin | 10 Feb, 2024

लोहे से भरा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत.....

मिशन क्रांति न्यूज़अंबिकापुर। बनारस मुख्य मार्ग पर फुल्लीडुमर घाट पर शुक्रवार की सुबह लोहे के एंगल से भरा ट्रक खाई में जा गिर गया। हादसे में ट्रक में लोड एंगल ट्रक के केबिन को तोड़ते हुए सामने जा गिरा। हादसे में ट्रक के चालक और परिचालक की मौके पर मौत हो गई। घटना बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ से एंगल लोड कर ट्रक क्रमांक यूपी 64 एटी 8600 बनारस की ओर जा रहा था। शुक्रवार सुबह ट्रक का चालक फुलीडूमर घाट में गाड़ी को मोड़ नहीं सका और ट्रक घाट के खाई में घुस गया। गड्ढे में ट्रक के घुसने के बाद डाले में लोड भारी-भरकम एंगल केबिन को तोड़ते हुए सामने जा गिरे।

 

घटना की सूचना राहगिरों ने बसंतपुर पुलिस को दी। घटना की सूचना पर बसंतपुर थाना प्रभारी चंदन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चालक राजेंद्र यादव (33) निवासी महेवा, करमा,उतरप्रदेश एवं हेल्पर अंकित विश्वकर्मा (22) निवासी आरंगी, सोनभद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से शवों का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। फुलीडूमर घाट तीखे मोड़ वाला घाट है, जहां आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। बताया गया है कि सुबह ट्रक का चालक गाड़ी को घाट में मोड़ नहीं सका। जब ट्रक घाट में घुस गया तो चालक-परिचालक संभल पाते, इससे पहले वे एंगल से दब गए और दोनों की मौत हो गई।

Banner