फुटबॉल मैच में स्कूल फुटबॉल क्लब ने मारी बाज़ी, विजेता टीम को दी गयी ट्राफी....

# Admin | 10 Feb, 2024

फुटबॉल मैच में स्कूल फुटबॉल क्लब ने मारी बाज़ी, विजेता टीम को दी गयी ट्राफी....

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। आदर्श युवा समिति एवं जिला फुटबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय रात्रकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार  खिताबी मुकाबला हुआ। 9 फ़रवरी को स्कूल फुटबॉल क्लब और आरएस एकेडमी के मध्य खेला गया। जिसमें स्कूल फुटबॉल क्लब 5 -2 से विजेता रही। विजेता टीम को 3 हजार एक रुपये नगद के साथ  ट्राफी भी प्रदान की गई।
 युवराज सिंह परिहार विजेता टीम के कप्तान थे। टीम में बादल महिलांगे,मोहम्मद अर्फ,अर्णव पोर्ते,श्रीयाश राय ,भूमनेश कुमार,मंडा ऋषि राज,चाँद प्रकाश और कोच  देवानंद चटर्जी  थे।

Banner