खस्ताहाल सड़क बना लोगो के लिए बना परेशानी का सबक.....

# Admin | 10 Feb, 2024

खस्ताहाल सड़क बना लोगो के लिए बना परेशानी का सबक.....

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा। खैरताल से कटौद, तेंदुआ, तुस्मा व शिवरीनारायण की ओर आने वाली सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल है। इस 12 किलोमीटर की सड़क पर जगह - जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई जगहों पर सड़क सड़क ही गायब है। ऐसे में लोगो को आवागमन करने में काफी मुश्किले होती  हैं पर अफ़सोस विभागी आला अफसर सहित क्षेत्रीय  जनप्रतिनिधियों द्वारा किसी तरह सड़क मरम्मत को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा ह। जिसका खामियाज़ा आम लोगो को भुगतना पड़ रहा है। 

Banner