कन्हईबंद में​​​​​​​ श्रीमद देवी भागवत कथा आज से.....

# Admin | 10 Feb, 2024

कन्हईबंद में श्रीमद देवी भागवत कथा आज से.....

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा। ग्राम कन्हईबंद में श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन कलश यात्रा के साथ 10 फरवरी से किया जा रहा है। कथा का समापन 18 फरवरी को होगा। कथा वाचक ग्राम नगोई निवासी पं. गौरव जोशी होंगे व आचार्य पं. रामकुमार पाठक होगे। कथा का समय दोपहर 2 बजे सेरखा गया है। वेदी स्थापना और कथा महात्म के बाद दूसरे दिन 11 फरवरी को हैग्रीवअवतार, मधु-कैटभ उद्धार तथा राम कथा होगा।

12 फरवरी को शक्ति उपासना, श्रीकृष्ण अवतार, देवी प्राकट्य, 13 फरवरी को महिषासुर उद्धार, शुंभ-निशुंभ वध, वृत्तासुर कथा, 14 फरवरी को हरिश्चंद्र कथा, सती चरित्र, अन्य अवतार, 15 फरवरी को देवी उपासना, सृष्टि वर्णन, तुलसी विवाह, 16 फरवरी को सावित्री चरित्र, श्रीमहालक्ष्मी कथा, 17 फरवरी रूद्राक्ष महिमा, सदाचार वर्णन के साथ 18फरवरी कोगायत्री महिमा, चढोत्री, तलसी वर्षा, हवन, सहस्त्रधारा के साथ समापन होगा।

Banner