संयुक्त शिक्षा संघ के पदाधिकारियों ने जिले के नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी से किया सौजन्य मुलाकात

# Admin | 27 Jul, 2021

संयुक्त शिक्षा संघ के पदाधिकारियों ने जिले के नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी से किया सौजन्य मुलाकात

◆ शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत।

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा।  छ.ग.संयुक्त शिक्षक संघ जिला जांजगीर -चांपा के जिला अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में जिले के नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी डी के कौशिक जी से सौजन्य मुलाकात कर जिले में उनका स्वागत करते हुए शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के साथ जिला परामर्श दात्री समिति की बैठक आहूत करने संबंधी चर्चा किया गया।

 सौजन्य भेंट के दौरान विकास सिंह जिलाध्यक्ष, शरद राठौर कार्यकारी, हरनारायण यादव महासचिव, देवेन्द्र साहू सचिव, अखिलेश राठौर कोषाध्यक्ष ,राम नरेश राठौर उपाध्यक्ष ,लक्ष्मी देवांगन, संजय राठौर ,जयंत सिंह क्षत्रीय अध्यक्ष अकलतरा , सुखदेव सूर्या अध्यक्ष बलौदा ,पुनीत मधुकर अध्यक्ष नवागढ़ सत्येंद्र सिंह अध्यक्ष पामगढ़, शम्मी सागर महेश्वरी, राकेश तिवारी ,प्रमित सिंह प्रमोद टंडन ,सुखलाल साहू,देवेंद्र तिवारी,विरेन्द्र कश्यप, पटेल जी आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Banner