आबकारी टीम बसना की कार्रवाई, 50 लीटर महुआ शराब जब्त....

# Admin | 10 Feb, 2024

आबकारी टीम बसना की कार्रवाई, 50 लीटर महुआ शराब जब्त....

मिशन क्रांति न्यूज़ महासमुंद। अवैध रूप से आसवित महुआ शराब के उपभोग से संभावित जनहानि को रोकने तथा आबकारी राजस्व की सुरक्षा के मद्देनज़र आबकारी विभाग महासमुंद द्वारा कच्ची शराब के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है।

9 फरवरी को मुखबीर सूचना के आधार पर आबकारी टीम बसना द्वारा ग्राम अखरभाठा थाना-बसना से लगे जंगल से अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब कुल मात्रा 50 लीटर एवं 1400 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मौके पर लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट कर धारा 34(1)(च), 34(2) एवं 59(क) आब. एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त बसना प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक नितेश सिंह बैस के नेतृत्व में की गई, जिसमें आबकारी आरक्षक संजय मरकाम एवं आबकारी स्टाफ हमराह रहे।

Banner