शालेय शिक्षक संघ ने किया नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी से की सौजन्य भेंट

# Admin | 27 Jul, 2021

शालेय शिक्षक संघ ने किया नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी से की सौजन्य भेंट

◆ शिक्षक संवर्ग के विभिन्न समस्याओं के निदान के संदर्भ में हुई चर्चा।

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर चाम्पा। जिले में नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक से शालेय शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।  इस दौरान जिले में दुबारा जिला शिक्षा अधिकारी के पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी।

संघ का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष संतोष शुक्ला के नेतृत्व में मिलकर जिले में शिक्षक संवर्ग के विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में भी प्राथमिकता क्रम में निदान की बात की। साथ ही वरिष्ठता सूची में सुधार कर तैयार करने की बात की। जिले के हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल में पदस्थ व्याख्याता को आहरण संवितरण अधिकार हेतु शीघ्र आदेश प्रसारित करने की मांग की । विभिन्न समस्याओं के निदान हेतु कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर समस्या को प्राथमिकता क्रम में हल करने की बात तय हुई।इस हेतु शीघ्र बैठक बुलाया जावेगा।साथ ही शाशन के सभी आदेश निर्देश का अक्षरसः पालन किया जावेगा। संघ ने शिक्षक एलबी संवर्ग के शिक्षकों से भेदभाव के बारे में भी जिलाशिक्षाधिकारी को अवगत कराया।भविष्य में किसी प्रकार का भेदभाव नही किया जाएगा इस बात की सहमति जिलाशिक्षाधिकारी ने दी। संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षा के छेत्र में सुधार हेतु हर संभव सहयोग देने की बात स्वीकारी। संघ के प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह चंदेल शैलेष दुबे सचिव योगेन्द्र शुक्ला महासचिव सतीश स्वर्णकार उपाध्यक्ष संतोष तिवारी परेश सिंह शंकर यादव जिला एवं विकाशखंडपदाधिकारी अशोक तिवारी धनंजय शुक्ला संजीव सिंह संजय दुबे मनोज साहू चक्रपाल तिवारी राजेश तिवारी राकेश उपाध्याय चंद्रशेखर तिवारी सत्यप्रकाश तिवारी रुद्रमणि तिवारी अरुण शर्मा संजय राठौर दिलीप भारती सतीश साहू भुनेश्वर तिवारी रामकुमार साहू सहित अनेक शिक्षक प्रतिनिधि शामिल थे।

Banner