देवांगन समाज नवागढ़ के नगर अध्यक्ष बने संतोष देवांगन,, खुमान देवांगन (मोन्टू) को नगर युवा अध्यक्ष पद की क्मान

# Admin | 11 Feb, 2024

देवांगन समाज नवागढ़ के नगर अध्यक्ष बने संतोष देवांगन,, खुमान देवांगन (मोन्टू) को नगर युवा अध्यक्ष पद की कमान

🔷देवांगन समाज नवागढ़ के कार्यकारिणी का गठन।

मिशन क्रांति न्यूज़ बेमेतरा/नवागढ़ । देवांगन धर्मशाला नवागढ़ में नगर देवांगन समाज की बैठक 11 फ़रवरी को रखा गया था,जिसमें नगर देवांगन समाज नवागढ़ के कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से किया गया। ,नगर देवांगन समाज नवागढ़ के "अध्यक्ष" के पद पर संतोष देवांगन,सचिव जित्तू देवांगन,तथा "युवा अध्यक्ष के पद पर खुमान देवांगन (मोन्टू) को सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला सलाहकार महेन्द्र देवांगन (अधिवक्ता) ने कहा कि,आज नगर कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से गठन किया गया है, जिसमे अनुभवी एवं ऊर्जावान लोगो को नया दायित्व दिया गया है निश्चित ही इससे समाज को नई दिशा मिलेगी, जिला सलाहकार श्री दीपचंद देवांगन ने कहा कि,नये लोगों को जिम्मेदारी दी गई है नव नियुक्त कार्यकारिणी समाजहित में पूरी सक्रियता से कार्य करेगी। उक्त बैठक मे दीपचंद देवांगन (शिक्षक), महेन्द्र देवांगन (अधिवक्ता) गजराज देवांगन, सनत देवांगन, अजय देवांगन, कार्तिक देवांगन, अरुण देवांगन, ईश्वरी देवांगन, जितेन्द्र देवांगन, गणेश देवांगन, संदीप देवांगन, राजा देवांगन, लखन देवांगन, सुरेश देवांगन, वीरेन्द्र देवांगन, बसंत देवांगन, रमेश देवांगन तथा नगर के अन्य स्वजातिय जन उपस्थित थे, सभी स्वजातिय जनोँ ने नव नियुक्त पदाधिकारियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये दी है।

Banner