चोरों को पकड़ने पर नहीं ध्यान,,,पुलिस अधिकारी मीडिया संस्थान जाकर कर रहे सम्मान !

# Admin | 30 Jul, 2021

चोरों को पकड़ने पर नहीं ध्यान,,,पुलिस अधिकारी मीडिया संस्थान जाकर कर रहे सम्मान !

◆ जिले के एएसपी और एसडीओपी के पास सम्मान करने की है फूर्सत !

मिशन क्रांति न्यूज .जांजगीर-चाम्पा। लोगों की जान माल की सुरक्षा को लेकर जिले की पुलिसिंग व्यवस्था कितना दुरूस्त है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां लगभग हफ्ते भर पहले जिले के डिप्टी कलेक्टर ,नर्स सहित कई मकानों में चोरों ने धावा बोलकर लाखों के माल पार कर दिए,,,लेकिन अब तक ना तो चोरों को पकड़ने में पुलिस प्रशासन को सफलता मिली है और ना कोई सुराग,,,और मिले भी कैसे ! इन पुलिस के जिम्मेदार अधिकारायों को सम्मान करने से फूर्सत मिले तब!

जी हां हम बात कर रहे हैं जिले के एएसपी संजय महादेवा और एसडीओपी माधुरी धीरही की। जो बकायदा 29 जुलाई को एक मीडिया संस्थान में सम्मान करते नजर आए...ऐसे में आखिर जनता को भला ये पुलिस अफसर क्या संदेश देना चाहते हैं ...कि यहां पुलिसिंग व्यवस्था दुरूस्त है...सब जगह शांति है,,,अपराध पर पूरी तरह नियंत्रण में है,,,,ना चोरी ना किसी तरह की कोई घटना। शायद यही संदेश देना चाह रहे ये अफसर। बहरहाल पुलिस कप्तान के नाक के नीचे इस तरह पुलिस के अफसर सम्मान करने में जुट जाए तो जनप्रतिनीधियों की तो जरूरत ही नहीं पड़ेगी। ये है जांबाज वर्दीधारी जो अपने कर्तव्यों को ताक में रखकर अपनी मर्जी के मालिक बन बैठे हैं। आम जनता की तो छोड़िए एक प्रशासनिक अफसर डिप्टी कलेक्टर एसएस पैकरा सहित डॉक्टर्स कॉलोनी में रात को अज्ञात चोरों ने पांच घरों में धावा बोला और बड़ी आसानी से पांचों घरों के ताले तोड़े। हालांकि चार घरों से सामान की चोरी तो नहीं हुई लेकिन एक सिस्टर जो कि जिला अस्पताल में पदस्थ हैं नर्स अंजली प्रकाश के सूने घर का ताला तोड़कर आलमारी से दो लाख के जेवरात पार कर दिए। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश वस्त्रकार के घर भी चोरी हुई है। एक साथ इतने घर चोरी होने की वारदात पर भी पुलिस का रवैया सुस्त है...ना तो किसी चोर को अब तक गिरफ्तार करने पुलिस को सफलता मिली है,, और उक्त अधिकारियों के रवैये को देखकर ऐसा नहीं लगता कि इनके द्वारा चोरों को पकड़ने किसी तरह के सफल प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में यह कहना कतई उचित नहीं होगा कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है।

Banner