ग्रामीणों कों बोरवेल खनन के साथ क़ृषि कार्य मे आर्थिक लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.....

# Admin | 15 Feb, 2024

🔷 थाना गांधीनगर पुलिस टीम की कार्रवाई।
🔷 आरोपियों के कब्जे से सरगुजा मार्ट प्राइवेट लिमिटेड से सम्बंधित दस्तावेज एवं 2 नग मोबाइल किये गए जप्त।
🔷 प्रकरण मे 1 आरोपिया फरार हैं जिसकी पतासाजी जारी है।

मिशन क्रांति न्यूज़, सरगुजा। भोले भाले ग्रामीणों कों आर्थिक लाभ का झांसा देकर बोरवेल खनन के साथ क़ृषि कार्य मे आर्थिक लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 पुलिस के अनुसार प्रार्थी गोड़े पैकरा आत्मज धनी पैकरा  ने 28 अक्टूबर 2023 कों थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2021 में प्रार्थी के गाँव में सरगुजा मार्ट प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के ऐजेंट आये थे जो उक्त कम्पनी कि संचालिका का नाम लता खुटे होना बताकर उनकी कंपनी में रजिस्ट्रेशन कराने पर कंपनी द्वारा ग्रामीण कृषको को बोर खनन, मुर्गी पालन, पशु पालन व जैविक खेती के लिए आर्थिक सहयोग देने, जिसमें कृषि उत्पादन के लिए कम्पनी में रूपये जमा करने पर मुनाफा में से 80 प्रतिशत कृषकों को मुनाफा दिलाने की बात कर् 4 अप्रैल 2022 को सरगुजा मार्ट प्रायवेट लिमिटेड कंपनी गंगापुर जाकर लता खुटें से मिले जो उपरोक्त जानकारी के विषय में बहुत सी बातें बताकर कम्पनी में रूपये जमा करने पर लाभ होना समझाया, जिसके बाद प्रार्थी एवं उसका साथी छबीनाथ पैंकरा दोनो ने 2, लाख 50 हजार रूपये कुल 5 लाख रूपये लता खुंटे को दिये, जिसके द्वारा स्टाम्प पेपर पर लिखकर दिया गया, प्रार्थी के अतिरिक्त परिचित रामदयाल उईके भी कम्पनी में 50,000 रूपये नगद जमा किया था, लता खुंटे के द्वारा जमा राशि से प्रार्थी एवं उसका साथीयो को लोन की सुविधा भी दी जायेगी बताया गया था किन्तु लोन या अन्य कृषि सम्बधी सहायता के लिए उसके कार्यालय जाने पर वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देती थी, इसी बीच रामदयाल उईके को रूपये की आवश्यकता होने पर वह  14 अक्टूबर 2022
 को कम्पनी के कार्यालय जाकर अपना दिया गया रकम वापस मांगा तो लता खुटे द्वारा उसे 50, हजार रूपये का चेक दिया गया जो बाउंस हो गया जिसके बाद प्रार्थी एवं उसका साथी छबीनाथ पैंकरा भी उससे अपना दिया रूपये वापस मांगे जो लगातार बहाना बनाती थी 2023 में लता खुंटे ने प्रार्थी एवं उसका साथी छबीनाथ पैकरा को चेक दी जो बाउंस हो गया इसके बाद प्रार्थी एवं उसके साथी लता खुंटे के कम्पनी में कई बार गये जो कोई न कोई बहाना बनाती रहती थी, , प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे मामले के आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर बिवेचना मे लिया गया।

मामले मे सरगुजा मार्ट प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के संचालको की जानकारी ली गई जिसमे राजाराम जगत, जिसु तिर्की एवं लता खुटे कों संयुक्त रूप से कम्पनी का पार्टनर होने की बात जांच मे सामने आई।मामले के आरोपीगण लगातार फरार चल रहे थे जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के  आरोपियों की घेराबंदी कर  गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। आरोपियों के कब्जे से सरगुजा मार्ट प्राइवेट लिमिटेड से सम्बंधित दस्तावेज एवं 2 नग मोबाइल जप्त किया गया हैं, मामले मे आरोपिया लता खुटे वर्तमान मे फरार हैं जिसकी तलाश जारी है।

Banner