कोरबा में युवक की बाइक ट्रेलर से टक्कर....

# Admin | 18 Feb, 2024

कोरबा में युवक की बाइक ट्रेलर से टक्कर....

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा।​​​​​​​ जिले में रविवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

ओमप्रकाश कुसमुंडा के एसईसीएल गेवरा खदान में ठेकेदार के अंडर काम करता था। उसकी ड्यूटी फर्स्ट हाफ में सुबह 6 बजे से लगी हुई थी। वो ड्यूटी के लिए घर से निकला था, जहां मानिकपुर बाईपास मुख्य मार्ग कदमहा खार के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी की दर्दनाक मौत
 

Banner