खेल कोचिंग (पीजीडीएससी) स्नातकोत्तर डिप्लोमा के लिए प्रवेश परीक्षा अगस्त-सितंबर में

# Admin | 12 Aug, 2021

 खेल कोचिंग (पीजीडीएससी) स्नातकोत्तर डिप्लोमा के लिए प्रवेश परीक्षा अगस्त-सितंबर में

◆ नियमित एवं आनलाईन दूरस्थ शिक्षा के लिए पाठ्यक्रम संचालित।

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चांपा।  लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) द्वारा नियमित और ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा हेतु पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

स्पोटर्स कोचिंग पीजीडीएसी में नियमित,पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और फिटनेस में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, खेल आयोजन प्रबंधन में डिप्लोमा, खेल में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, प्रबंधन, खेल, पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, योग शिक्षा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, खेल मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा संचालित किया जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2020 21 के लिए प्रवेश परीक्षा अगस्त - सितंबर 2021 में आयोजित की जाएगी। जिला खेल अधिकारी ने उक्त पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक प्रतिभागियों को सूचित करने का जिला शिक्षा अधिकारियों से किया है। अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट www.lnipe.edu.in और संपर्क नंबर 0751-4000903, 0751-4000963 से संपर्क किया जा सकता है। 

Banner