फोटोग्राफी दिवस पर वरिष्ठ फोटोग्राफरों का हुआ सम्मान

# Admin | 20 Aug, 2021

फोटोग्राफी दिवस पर वरिष्ठ फोटोग्राफरों का हुआ सम्मान

◆ शहर केे फोटोग्राफर संघ ने मिलन समारोह रखकर केक काटे। मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर के फोटोग्राफर संघ ने फोटोग्राफर दिवस पर शहर के भीमा तालाब स्थित शनि देव मंदिर परिसर में मिलन समारोह आयोजित की। इस दौरान फोटोग्राफर संघ ने केक काटकर फोटोग्राफर दिवस मनाया। साथ ही उक्त संघ ने वरिष्ठ फोटोग्राफरों का सम्मान भी किया। दरअसल जिला मुख्यालय के फोटोग्राफर संघ ने इस बार फोटोग्राफी दिवस को कुछ खास बनाने शहर के सभी फोटोग्राफरों का एक मिलन समारोह आयोजित किया। फोटोग्राफर संघ के अध्यक्ष कमलेश आदित्य ,उपाध्यक्ष हरिश तिवारी, सचिव मनोज परमहंस और कोषाध्यक्ष बबलू निर्मलकर के कुशल मार्गदर्शन में भीमा तालाब के पास स्थित शनि मंदिर परिसर के पास सभी एकत्रित हुए और केक काटकर मिलन समारोह मनाया। मिलन समारोह में फोटोग्राफर संघ के पदाधिकारियों ने शहर के वरिष्ठ फोटोग्राफर अशोक बोस,संजय कसेर , विनोद देवांगन, विमल दुबे,दिलीप राजपूत,कमलेश साहूऔर जय सिंह राठौर का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। फोटोग्राफरों के मिलन समारोह में फोटोग्राफर संघ के सदस्य कुलदीप,मयंक,मिन्शु,शशांक,विक्की,चंद्रप्रकाश और राहुल सहित शहर के सभी फोटोग्राफर उपस्थित थे।

Banner