विधायक चित्रकोट विनायक गोयल की अनुशंसा पर 68 हितग्राहियों को 07 लाख 35 हजार रुपए की आर्थिक सहायता......

# Admin | 21 Feb, 2024

 विधायक चित्रकोट विनायक गोयल की अनुशंसा पर 68 हितग्राहियों को 07 लाख 35 हजार रुपए की आर्थिक सहायता......

मिशन क्रांति न्यूज़ जगदलपुर। राज्य शासन द्वारा माननीय मंत्री गणों एवं राज्य मंत्रियों के जनसंपर्क भ्रमण के समय अनुदान मद के तहत प्राप्त आबटन के अनुसार विधायक विधानसभा क्षेत्र चित्रकोट विनायक गोयल की अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र के 68 हितग्राहियों को 07 लाख 35 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत तोकापाल तहसील के 58 हितग्राहियों को 06 लाख 30 हजार रुपए, बास्तानार तहसील के एक हितग्राही को 10 हजार रुपए,लोहण्डीगुड़ा तहसील के 05 हितग्राहियों को 55 हजार रुपए तथा सुकमा जिले में अवस्थित तोंगपाल तहसील के 04 हितग्राहियों को 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

Banner