रमेश शर्मा और नंदलाल अग्रवाल को मिली मानद उपाधि.....   

# Admin | 26 Feb, 2024

  🔷 मेरीलैंड यूनिवर्सिटी द्वारा दिया गया सम्मान।
 

मिशन क्रांति न्यूज़, जांजगीर- चाम्पा।  मैरीलैंड यूनिवर्सिटी द्वारा रमेश शर्मा व नंदलाल अग्रवाल को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है । 

यह सम्मान कांस्टीट्यूशन क्लब दिल्ली की गरिमामय समारोह में प्रदान की गई , जिसमें रमेश शर्मा को मेडिटेशन विषय व नंदलाल अग्रवाल को समाज सेवा के क्षेत्र में डाक्टरेट की मानद उपाधि के साथ गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया । रमेश शर्मा स्व. वैद्य बेगराज शर्मा पूर्व विधायक व स्वतंत्रता सेनानी खरसिया वाले के पुत्र हैं जो भारत सरकार इस्पात मंत्रालय के एसएससी सदस्य भी रह चुके हैं । इन्हें मानद उपाधि से सम्मानित किए जाने पर राजेश पालीवाल , पवन अग्रवाल , प्रदीप गोयल , संजय शर्मा , चिंटू शर्मा , अशोक शर्मा , मनोज कालू अग्रवाल , पंकज अग्रवाल , संजय भोपाल पुरिया , देवकुमार पाण्डेय , राजेश मोदी , विजय शर्मा आदि ने उन्हें बधाई प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

Banner