मोदी के खिलाफ गलत बयान बाजी से भड़के भाजपाई,, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का किया पुतला दहन

# Admin | 04 Apr, 2024

मोदी के खिलाफ गलत बयान बाजी से भड़के भाजपाई,, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का किया पुतला दहन

🔷 नारेबाजी कर जताया विरोध।

मिशन क्रांती न्यूज़ सक्ती। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के निर्देशानुसार नेता प्रतिपक्ष, चरणदास महंत के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर गलत जुबानी लाठी मार सिरफुटौव्वल बयान के विरोध में 3 अप्रेल, बुधवार को शाम 6 बजे जिला मुख्यालय सक्ति के अग्रसेन चौके पर उपस्थित होकर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी, पूतला दहन कर पुरजोर विरोध किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री घनश्याम साहू , वरिष्ठ नेता राम अवतार अग्रवाल , ऋषि गोयल , ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रेम पटेल , नगर महामंत्री गोविंद देवांगन , महामंत्री ग्रामीण पहलवान दास महंत, नटवरलाल सिदार और प्रमेन्द्र सिंह ठाकुर , धर्मेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार गबेल, दीपक गुप्ता, मनोज सोनी, राजा सोनी, युवा नेता संजय कश्यप, कमलेश ठाकुर, योगेश साहू, सूर्य प्रकाश गुप्ता, मोहन साहू,मनोज जायसवाल, राजा अग्रवाल, नुतेश साहू, मनोज सिसोदिया, उदय वर्मा, संतोष साहू समेत सक्रिय भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Banner