देवी दर्शन के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त

# Admin | 13 Apr, 2024

देवी दर्शन के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त

🔷 जांजगीर - चाम्पा.जिले के अलग अलग गाँवो के मंदिरो में पहुंचकर माँ दुर्गा का दर्शन पूजन किया।

मिशन क्रांति न्यूज़, जांजगीर - चांपा। चैत्र नवरात्रि शुक्ल पक्ष पंचमी को महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न स्थान में विराजित माता दुर्गा के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर दर्शन पूजन किया।

 राजेश्री महन्त  महाराज दोपहर 12: बजे जांजगीर के समीप स्थित खोखरा पहुंचकर माता मनका दाई का दर्शन पूजन किये, तत्पश्चात ग्राम महंत में माता चंडी दाई एवं ज्योति कलश, नवागढ़ में माता भवानी, ग्राम सलखन में चंडी दाई, खरौद में विराजित मां मनका दाई, बिर्रा में कंकालीन दाई, चंडी दाई, एवं ठाकुर देव भगवान तथा ग्राम केरा में विराजित माता चंडी के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन पूजन किया। उन्होंने श्रद्धालु भक्तजनों से भी सौजन्य भेंट मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि राजेश्री महन्त जी महाराज प्रत्येक वर्ष नवरात्रि पर्व के अवसर पर राज्य के अनेक स्थानों में विराजित माता दुर्गा के मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए उपस्थित होते हैं विशेष कर जांजगीर चांपा जिले के उपरोक्त स्थानों पर वे निश्चित रूप से दर्शन के लिए उपस्थित होते ही हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि -माता जगदंबा भवानी की सेवा प्रत्येक सनातन धर्मावलंबियों को निरंतर करनी ही चाहिए नवरात्रि के पावन अवसर पर माता के दर्शन पूजन से अक्षुण्य पुण्य की प्राप्ति होती है। दर्शन पूजन के इस कार्यक्रम में उनके साथ रेखेन्द्र तिवारी, राजेश सिंह, मनोज यादव, निर्मल दास वैष्णव तथा अलग-अलग जगह पर राधे थवाईत, उपेंद्र तिवारी,पवन चतुर्वेदी, कृष्णा प्रजापति, लालू , टीकम थवाईत, चिंताराम राठौर, मुनीराम, शशिकांत सिंह, अवधेश सिंह, बसंत पवार, भुवनेश्वर केसरवानी, संतोष साहू, जगदीश यादव, भारत लाल कश्यप, सुबोध शुक्ला, ईश्वर देवांगन, रामखिलावन तिवारी, एलडी आदित्य सहित अनेक गणमान्यजन सम्मिलित हुए।

Banner