छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने क्षेत्रीय विधायक को सौंपा ज्ञापन

# Admin | 04 Oct, 2021

छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने क्षेत्रीय विधायक को सौंपा ज्ञापन

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर - चांपा।  छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीयआह्वान पर जिला प्रतिनिधि ने मांंगों को लेेेकर  क्षेत्रीय विधायक नारायण चंदेल को ज्ञापन सौंंपा।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन ,संभागीय प्रभारी ओमप्रकाश बघेल के निर्देशानुसार आज प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जांजगीर चांपा जिले के जिला अध्यक्ष विकास सिंह ठाकुर के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक नारायण चंदेल को उनके कार्यालय में जाकर सहायक शिक्षक एल बी संवर्ग के वेतन विसंगति को दूर करते हुए पूर्व शिक्षकीय सेवा,शिक्षाकर्मी ,संविदा,शिक्षा गारंटी गुरुजी के प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना करते हुए शिक्षक एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान सहित प्रचलित समस्त लाभ प्रदान करने हेतु ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन सौंपने वालों मेेंंजिला अध्यक्ष विकास सिंह ठाकुर , जिला कार्यकारी अध्यक्ष शरद राठौर ,जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश राठौर ,जिला सचिव देवेंद्र साहू ,जिला महासचिव हरनारायण यादव ,जिला उपाध्यक्ष राम नरेश राठौर , जिला प्रतिनिधि प्रमित सिंह ,जिला प्रतिनिधि दिनेश तिवारी ,जिला कार्यकारिणी राकेश तिवारी ,अकलतरा ब्लॉक अध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रिय ,नवागढ़ अध्यक्ष पुनीत मधुकर ,,पामगढ़ अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ,बलौदा अध्यक्ष सुखदेव सूर्या , सम्मी सागर माहेश्वरी कार्यकारी अध्यक्ष ,देवेंद्र तिवारी ,प्रमोद टंडन ,चौहान जी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Banner