सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में भारत माता की मूर्ती का हुआ अनावरण

# Admin | 04 Oct, 2021

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में भारत माता की मूर्ती का हुआ अनावरण

◆ जिले में सर्वप्रथम मां भारती की मूर्ती की हुई स्थापना। मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। जिला मुख्यालय के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में 2 अक्टूबर को भारत माता की मूर्ति का अनावरण राज्य सभा सांसद राम विचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सांसद गुहाराम अजगले, क्षेत्रीय विधायक नारायण चंदेल, लीलाधर सुल्तानियां, रामचंद्र उपाध्याय, अरूण कुमार झाझड़िया, शांतिलाल राठौर एवं लक्ष्मीकांत शुक्ला सहित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिवार के सभी पदाधिकारी,सदस्यगण एवं विद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Banner