केंद्रीय जेल में आधा दर्जन महिलाएं डायरिया से पीडित

# Admin | 08 Aug, 2020

केंद्रीय जेल में आधा दर्जन महिलाएं डायरिया से पीडित

मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। केंद्रीय जेल की महिला सेल में कुछ दिनों के भीतर आधा दर्जन महिला बंदियां उल्टी-दस्त की समस्या से ग्रस्त हो गई हैं। इनका जेल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। बारिश के मौसम और दूषित पानी का सेवन करने से डायरिया का प्रकोप शुरू हो गया है। दूषित पानी की वजह से ही महिला सेल की बंदियों के पीड़ित होने की आशंका है। इधर केंद्रीय जेल के पुरुष सेल में कोरोना का कहर चल रहा है। ऐसे में डायरिया के मामले को गंभीरता से लिया गया है। बीमार महिला बंदियों का उपचार किया जा रहा है। साथ ही महिला सेल को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। जेल प्रबंधन ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भी दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जल्द ही जेल में महिला बंदियों की जांच के लिए पहुंचेगी। डायरिया पीड़ित मिलने पर उपचार की व्यवस्था की जाएगी

Banner