शराब के नशे में वाहन चलाने वाले आरक्षक पर गिरी निलंबन की गाज

# Admin | 03 Aug, 2024

शराब के नशे में वाहन चलाने वाले आरक्षक पर गिरी निलंबन की गाज

🔷 पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई।

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर - चांपा। नशे की हालत में वाहन चलाना आरक्षक को महंगा पड़ गया। पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को निलंबित कर दिया।

यातायात शाखा में पदस्थ आरक्षक राजकुमार कंवर के ने शराब पीकर वाहन चलाते हुए खोखसा फाटक ओव्हर् ब्रिज में राहगीर के वाहन को ठोकर मार दी। जिसकी सूचना मिलने पर आरक्षक को विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा ने तत्काल प्रभाव से निलंबन कर दिया, आरक्षक को रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध किया गया है।

Banner